HP Panchayat Election Final Phase Polls Updates:बारिश के बीच तीसरे चरण में 11 बजे तक 41 फीसदी से अधिक मतदान, वोटरों में उत्साह

Hp Panchayat Election Final Phase Polls Updates: आखिरी चरण के लिए वोटिंग जारी, जानें दोपहर तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान हुए और फाइनल राउंड का रण, 1,189 ग्राम पंचायतों में किस्मत का फैसला आज होगा जैसे तमाम खबर को जानते है।

Hp Panchayat Election Final Phase Polls Updates: मंगलौर पोलिंग बूथ में बैलेट पेपर में त्रुटियां, कुछ देर रुका रहा मतदान

विकास खंड बंजार के मंगलौर पंचायत में बीडीसी सदस्य के चुनाव चिह्न में उम्मीदवार का नाम गलत दर्ज करने को लेकर कुछ देर मतदान प्रक्रिया प्रभावित रही। जानकारी है कि यहां बैलेट पेपर में बीडीसी सदस्यों के प्रत्याशियों के नाम एक-दूसरे के चुनाव चिह्न में दर्ज कर दिए थे।
जब लोगों की नजर पड़ी तो मतदान प्रक्रिया रोक दी गई और बाद में जांच के बाद जिन दो बैलेट पेपर में प्रत्याशियों के नाम एक दूसरे के स्थान पर दर्ज किए गए थे उन्हें रद्द किया गया। मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू की गई।
तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा ने बताया कि बैलेट पेपर की जांच करने पर दो में प्रत्याशियों के नाम एक-दूसरे के निशान के पास दर्ज किए गए थे जिन्हें रद्द कर दिया है और बाकी बैलेट पेपर सही पाए गए। इस कारण चुनावी प्रकिया शुरू कर दी गई। नाम किसने गलत अंकित किए थे इसको लेकर छानबीन की जा रही है। 

old 6a1a7bbfa01b3

11:18 AM, 30-May-2026

Hp Panchayat Election Final Phase Polls Updates: हिमाचल में 11 बजे तक 41 फीसदी से अधिक मतदान

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के लिए अंतिम चरण में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सुबह 9:00 बजे तक 19.60 और 11:00 बजे तक 41 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।

जिलामतदान प्रतिशत
सिरमौर49.02
ऊना46.72
किन्नौर43.41
शिमला42.91
हमीरपुर42.76
सोलन42.00
लाहौल-स्पीति41.77
कुल्लू40.23
बिलासपुर38.50
कांगड़ा38.39
मंडी38.19
चंबा37.66

11:08 AM, 30-May-2026

Hp Panchayat Election Final Phase Polls Updates: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुरहाग में डाला वोट

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले में अपनी पंचायत मुरहाग में मतदान किया।  वहीं किन्नौर जिले में अतिम चरण में 26 पंचायतों में मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर युवाओं से लेकर बुजर्गो में काफी उत्साह है। सुबह 9 बजे तक किन्नौर के तीन विकास खंडों में 20.90 प्रतिशत मतदान हुआ है।

old 6a1a77e53c05d

 

10:58 AM, 30-May-2026

टांग में फ्रैक्चर के बाद भी 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बूथ पर किया मतदान

हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत चंगर में टांग में फ्रैक्चर होने के बावजूद 80 वर्षीय प्रेमी देवी मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंची। वहीं टिक्करी वार्ड नंबर तीन में 103 साल के बुजुर्ग ने मतदान किया। 

10:42 AM, 30-May-2026

हिमाचल में 9 बजे तक 19.60 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के लिए अंतिम चरण में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सुबह 9:00 बजे तक 19.60 फीसदी मतदान हुआ। 

किस जिले में कितना मतदान 

जिला          मतदान प्रतिशत

  • बिलासपुर          19.79
  • चंबा                  19.19
  • हमीरपुर             19.89
  • कांगड़ा              18.44
  • किन्नाैर               20.33
  • कुल्लू                 20.55
  • लाहाैल-स्पीति      17.55
  • मंडी                  18 .07
  • शिमला               20.53
  • सिरमाैर              23.90
  • सोलन               19.93
  • ऊना                 19.81

10:32 AM, 30-May-2026

घुमारवीं के बल्लू में मतदान के दिन खुला रहा शराब का ठेका, ग्रामीणों ने जताया विरोध

ग्राम पंचायत बकरोआ के वार्ड नंबर-1 बल्लू में पंचायत चुनाव के दौरान शराब का ठेका खुला रहने को लेकर ग्रामीणों में रोष देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के विपरीत मतदान के दिन भी शराब का ठेका संचालित होता रहा, जिससे चुनावी माहौल प्रभावित होने की आशंका बनी रही।
ग्रामीणों के अनुसार जैसे ही उन्हें ठेका खुला होने की जानकारी मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। विरोध प्रदर्शन में पंचायत की भूतपूर्व प्रधान एवं वर्तमान बीडीसी प्रत्याशी अंजना धीमान भी शामिल रहीं। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ठेका बंद करवाने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई।
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। ऐसे में मतदान के दिन शराब का ठेका खुला रहना नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

10:23 AM, 30-May-2026

सोलन जिले की 82 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया जारी

सोलन जिले की 82 पंचायतों में अंतिम चरण के लिए सुबह से ही मतदान चल रहा है। हालांकि मौसम खराबी व हल्की बारिश के बीच अभी कुछ पंचायतों में मतदान प्रक्रिया धीमी चल रही।  बुजुर्ग से लेकर युवा मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। कई जगहों पर जगह कम होने के कारण लोगों को हल्की परेशानी भी आ रही है। हालांकि, अभी तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। 

10:19 AM, 30-May-2026

ऊना-कांगड़ा में इतने फीसदी मतदान हुआ।

ऊना जिला में तीसरे चरण के लिए 81 पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 9:00 बजे तक 19.67 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया और कई मतदान केंद्रों में सुबह 7:00 बजे से पहले ही मतदान करने के लिए मतदाता कतर में लगे नजर आए। कांगड़ा जिले में सुबह  9:00  तक 18.04 फीसदी मतदान हुआ। विकास खंड सुजानपुर में 20.50 प्रतिशत मतदान हुआ।

10:15 AM, 30-May-2026

 बिलासपुर में सुबह नाै बजे तक हुआ 19.22 फीसदी मतदान, झंडूता सबसे आगे

पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार सुबह 9 बजे तक बिलासपुर जिले की 58 ग्राम पंचायतों में 19.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 87,069 मतदाताओं में से 16,738 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं।
जिले में सुबह से बारिश हो रही है,इसके बावजूद लोग वोट करने पहुंच रहे हैं।  जिले में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक उत्साह दिखाया। 43,591 महिला मतदाताओं में से 9,325 महिलाओं ने मतदान किया, जिससे महिला मतदान प्रतिशत 21.39 रहा। वहीं 43,477 पुरुष मतदाताओं में से 7,413 ने वोट डाले और पुरुष मतदान प्रतिशत 17.05 दर्ज किया गया।
झंडूता विकास खंड मतदान प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रहा। यहां 22,267 मतदाताओं में से 4,799 ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 21.55 दर्ज किया गया। इसके बाद सदर विकास खंड में 18.25 प्रतिशत, घुमारवीं में 19.18 प्रतिशत तथा श्री नयना देवी जी विकास खंड में 15.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही।
प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के गृह बूथ विजयपुर का है। लोग बारिश में भीग रहे हैं, लेकिन इस बूथ पर मतदाताओं को बारिश में खड़ा होने की कोई व्यवस्था नहीं है। 

10:07 AM, 30-May-2026

देव आज्ञा का पालन करने के लिए फर्श पर ही सजा दिया बूथ

सैंज घाटी की तलाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर एक में कंढा मतदान केंद्र में देवसंस्कृति और लोकतंत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने की अनूठी मिसाल देखने को मिली । पंचायत के कंढा गांव में सजे मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टी फर्श पर बैठकर ही मतदान करवा रहे हैं। पोलिंग पार्टी ने कमरे के फर्श पर बैठकर मतदान करवाने का निर्णय देवता गर्ग ऋषि के सम्मान में किया।

दरअसल कंढा गांव के कुछ क्षेत्र में देव प्रथा के अनुसार कुर्सी पर बैठना तथा पलंग पर सोना मना है। इस प्रथा का पता जैसे ही पोलिंग पार्टी को देवपरंपरा का पता चला तो उन्होंने भी देव प्रथा का निर्वहन करने का फैसला किया और बिना कुर्सी-टेबल के बूथ सजा दिया ।

ऐसे में पोलिंग टीम के प्रिसाइडिंग ऑफिसर मनोज महाजन, पोलिंग ऑफिसर मनोज शर्मा, सोमदत्त व चरणजीत तथा सुरक्षा कर्मचारी भागादेई व ईश्वर दास ने भी देव परंपरा तथा प्राचीन मान्यता का निर्वहन करने का फैसला किया तथा फर्श पर बैठ कर मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया निभाते रहे। ऊधर मतदान टीम द्वारा देव परंपरा को महत्व दिए जाने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों ने मतदान प्रक्रिया में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया ।

 

hhht 6a1a69e7322af

जिला कुल्लू 9 बजे तक 20.50 फीसदी मतदान

  • विकास खंड आनी 16.49 फीसदी
  • विकास खंड बंजार 19.11फीसदी
  • विकास खंड भुंतर 20.75 फीसदी
  • विकास खंड कुल्लू 21.32 फीसदी
  • विकास खंड नग्गर 23.78 फीसदी
  • विकास खंड निरमंड 20.83 फीसदी

Source link

Thanks to the “source news website” above for this news; this is not our news and we have nothing to do with it. This news comes from an automated feed

Leave a comment