HomeBharatIPL Ticket Price: 2008 से अब तक कितना महंगा हो गया आईपीएल...

IPL Ticket Price: 2008 से अब तक कितना महंगा हो गया आईपीएल का टिकट, जाने कितने में आईपीएल का टिकट मिलेगा आपको?

IPL Ticket Price : साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब टिकटों की कीमतें काफी कम थीं. अब साल 2026 में टिकट का दाम 4 गुना से भी ज्‍यादा बढ़ चुका है. साल 2025 में जीएसटी बढ़ने के बाद टिकट और भी महंगा हो चुका है. पहले संस्‍करण के बाद से अब तक इसमें कितना इजाफा हुआ, इसकी जानकारी आपको डिटेल में देते हैं.

नई दिल्‍ली. इस महीने के आखिर तक इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का एक और संस्‍करण शुरू हो जाएगा. साल 2008 में जब पहली बार इसकी शुरुआत हुई थी, तो इसका क्रेज देखते ही बनता था. तब आईपीएल मैचों के टिकट भी सस्‍ती थी. तब से अब तक महंगाई भी काफी बढ़ चुकी है तो जाहिर है कि टिकट की कीमतों में भी उछाल आया है. अब साल 2026 में आईपीएल मैचों के टिकट की कीमतें शुरुआती मैच के मुकाबले कई गुना बढ़ चुकी है. आज भी जब आप आईपीएल के टिकट खरीदने काउंटर पर जाएंगे, तो मन में यह सवाल जरूर उठेगा कि अब इसका दाम कितना ज्‍यादा बढ़ चुका है.

वैसे तो आईपीएल में टिकट की कीमतें स्‍टेडियम, लोकेशन, मैच की कैटेगरी (सेमी फाइनल, फाइनल या प्‍लेऑफ), सीट की कैटेगरी और टीम पर निर्भर करती है. जैसे चेन्‍नई, मुंबई, बैंगलुरु जैसी स्‍टार से सजी टीम के आईपीएल टिकट अमूमन महंगे होते हैं. साल 2025 में आईपीएल मैचों के टिकट पर जीएसटी बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद 2026 के संसकरण की टिकटें और महंगी हो जाएंगी.

IPL Ticket Price: इस बार कितनी होगी टिकट की शुरुआती कीमत

आईपीएल 2026 के तहत एंट्री लेवल पर टिकट की कीमत 400 रुपये से लेकर 2,100 रुपये तक हो सकती है. स्‍टेडियम के मुताबिक भी इसका दाम बदल जाता है. जैसे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में टिकट की शुरुआती कीमत 400 से 500 रुपये होगी, तो मुंबई के वानखेड़े में 900 से 1,000 रुपये की शुरुआती कीमत होगी. बैंगलुरु में तो शुरुआती कीमत 2,100 रुपये तक पहुंच जाती है, जबकि दिल्‍ली, लखनऊ, जयपुर जैसे शहरों में शुरुआती कीमत 700 से 800 रुपये के बीच होती है.

मिड और प्रीमियम टिकट की कितनी कीमत

आईपीएल 2026 के लिए मिड रेंज की औसत IPL Ticket Price 1,000 से लेकर 5 हजार रुपये तक हो सकती है. प्रीमियम टिकट की कीमत 15 हजार से शुरू होकर 35 और 50 हजार तक जा सकती है. साल 2008 के मैचों में टिकट कीमतों को देखें तो एंट्री लेवल पर यह 100 रुपये से लेकर 250 रुपये तक थी, जबकि मिड रेंज की टिकट की कीमतें 500 से 2 हजार रुपये तक में बिकी थी. आईपीएल के पहले संस्‍करण में प्रीमियम और वीआईपी टिकटों का दाम 5 हजार से लेकर 12 हजार रुपये तक रहा था. इस लिहाज से देखा जाए तो टिकट की कीमतों में 4 गुना से भी ज्‍यादा का इजाफा हो चुका है.

जीएसटी बढ़ने से महंगा हुआ टिकट

साल 2025 में आईपीएल मैचों के लिए टिकटों पर जीएसटी भी बढ़ा दिया गया है, जो पहले IPL Ticket Price 28 फीसदी था और अब 40 फीसदी हो गया है. जैसे अगर किसी टिकट का बेस प्राइस 500 रुपये है तो 2025 में 28 फीसदी जीएसटी लगाकर उसकी कीमत 640 रुपये होती, जबकि 2026 में यह 40 फीसदी जीएसटी लगाने से 700 रुपये हो जाएगी. यही हाल मिड लेवल और प्रीमियम टिकटों का भी होता है. इनकी कीमतें भी पिछले से ज्‍यादा बढ़ गई हैं.

Read More: 5 New Zealand players can become a problem for India, जाने कैसे एलन, रचिन, साइफर्ट बिगाड़ सकता है भारत का खेल

Source link

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments