Bihar UP North East South India Delhi Editorial Temple Mobile Food Beauty Business IPL Edu Auto More

---Advertisement---

UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026: यूपी गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन अब होंगे स्टार्ट

Published: 13 May 2026
UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026
---Advertisement---

UP Cane Supervisor Vacancy News:  उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक खास भर्ती लाया है। 

UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अंतर्गत कुल 1182 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा मौका है जो ग्रामीण स्तर पर कृषि और किसानों के बीच रहकर काम करना चाहते हैं। इस लेख में हम इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी, जैसे पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

UPSSSC Vacancy 2026 Notification Issued for Cane Supervisor

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी किया गया यह विज्ञापन संख्या 013-परीक्षा/2026 है। लंबे समय से प्रदेश के युवा इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के माध्यम से राज्य के गन्ना विकास कार्यों में तेजी लाने और किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु नए पदों का सृजन किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक के भर्ती का महत्वपूर्ण तिथियां

यदि आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको समय सारणी का विशेष ध्यान रखना होगा। आवेदन प्रक्रिया जुलाई महीने से शुरू होने जा रही है:

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 12 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 07 जुलाई 2026
  • आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2026
  • गन्ना पर्यवेक्षक आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2026
  • आवेदन में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि: 04 अगस्त 2026

समय रहते आवेदन करना अनिवार्य है, क्योंकि अंतिम दिनों में सर्वर पर लोड बढ़ने के कारण अक्सर तकनीकी दिक्कतें आती हैं।

रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1182 पद भरे जाने हैं। इन पदों को अलग-अलग श्रेणियों (General, OBC, SC, ST, EWS) में विभाजित किया गया है। 1182 पद में से 1000 पद पर सामान्य और 182 पद पर विशेष चयन होगा। यूपी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के अंतर्गत पदों का विवरण इस प्रकार है:

1000 पद सामान्य चयन के लिए Vacancy Details

श्रेणी पदों की संख्या
अनारक्षित (General)402
अनुसूचित जाति (SC)210
अनुसूचित जनजाति (ST)16
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)272
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)100
कुल 1000

182 पद विशेष चयन के लिए Vacancy Details

श्रेणीपदों की संख्या
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)08
अनुसूचित जाति (SC)18
अनुसूचित जनजाति (ST)156
कुल 182

UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026 के पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के साथ-साथ पीईटी परीक्षा भी उत्तीर्ण होना आवश्यक है:

  1. PET 2025 स्कोरकार्ड: उम्मीदवार के पास UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने हेतु UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। बिना पीईटी स्कोर के आप मुख्य परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।
  2. शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी ने भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ‘कृषि विज्ञान’ (B.Sc. Agriculture) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
  3. कंप्यूटर योग्यता: उम्मीदवार के पास DOEACC (अब NIELIT) द्वारा प्रदान किया गया CCC सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  4. आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक 2026 का एप्लीकेशन फीस

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया को बेहद सुलभ बनाया है। आयोग ने सभी वर्गों के लिए प्रारंभिक आवेदन शुल्क को न्यूनतम रखा है:

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹25
  •  एससी / एसटी:  ₹25
  •  दिव्यांगजन:  ₹25

ध्यान दें कि यह केवल आवेदन की प्रारंभिक फीस है। जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। उन्हें परीक्षा से पूर्व अलग से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

UP Cane Supervisor Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती में चयन पूरी तरह से योग्यता (Merit) के आधार पर होगा। इसकी चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण निम्नलिखित हैं:

  1. शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले PET 2025 के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  2. मुख्य परीक्षा (Written Exam): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 120 मिनट (2 घंटे) का समय मिलेगा।
  3. निगेटिव मार्किंग: परीक्षा में 1/4 (0.25) की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, इसलिए उत्तर देते समय सावधानी बरतनी होगी।
  4. दस्तावेज सत्यापन (DV): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। यहाँ ‘Candidate Registration’ पर क्लिक करके आपको अपनी PET 2025 की डिटेल्स के साथ लॉगिन करना होगा। 

लॉगिन के बाद आपकी व्यक्तिगत जानकारी पहले से ही भरी हुई आएगी। आपको शैक्षणिक विवरण भरकर आवेदन शुल्क जमा करना होगा और अंत में आवेदन का प्रिंटआउट लेना होगा।

UPSSSC Cane Supervisor संभावित परीक्षा पैटर्न 2026

UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) भर्ती 2026 के लिए संभावित परीक्षा पैटर्न और सिलेबस पिछले वर्ष के रुझानों और आधिकारिक सूचनाओं पर आधारित है।  यह परीक्षा मुख्य रूप से वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी। इसकी संरचना निम्नलिखित हो सकती है:

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का)
  • समय अवधि: 120 मिनट (2 घंटे)
  • निगेटिव मार्किंग: 1/4 या 0.25 अंक (प्रत्येक गलत उत्तर पर काटे जाएंगे)

विषयवार अंकों का वितरण (संभावित)

चूंकि यह एक विशेष पद (Specialist Post) है, इसलिए इसमें विषय-विशिष्ट ज्ञान पर अधिक जोर दिया जाता है:

भाग 1: विषय विशिष्ट ज्ञान (कृषि विज्ञान/गन्ना विकास): लगभग 65 प्रश्न

इसमें फसलों का ज्ञान, मृदा विज्ञान, गन्ना खेती की तकनीक, कीट नियंत्रण और सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रश्न होंगे।

भाग 2: उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP GK): लगभग 20 प्रश्न

राज्य का इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था और विशेष रूप से यूपी का कृषि परिदृश्य।

भाग 3: कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी: लगभग 15 प्रश्न

हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट, ई-गवर्नेंस और डिजिटल टूल्स की बुनियादी जानकारी।

तैयारी के लिए मुख्य विषय बिंदु (Syllabus Highlights)

  1. कृषि विज्ञान: गन्ने की उन्नत किस्में, चीनी मिलों का प्रबंधन, मिट्टी की उर्वरता, और सिंचाई की आधुनिक विधियाँ।
  2. यूपी विशेष: उत्तर प्रदेश में गन्ने का उत्पादन करने वाले प्रमुख जिले, गन्ने का समर्थन मूल्य (SAP) और राज्य सरकार की नीतियां।
  3. कंप्यूटर: MS Office (विशेषकर Excel), ईमेल, और कृषि से संबंधित मोबाइल ऐप्स और पोर्टल्स का ज्ञान।
विषय प्रश्न अंक
फसल विज्ञान2525
जैव प्रौद्योगिकी, पादप प्रजनन और फसल शरीर क्रिया विज्ञान1010
मृदा और जल संरक्षण1515
कृषि विस्तार0505
कृषि अर्थशास्त्र और योजनाएँ0505
डेयरी और पशुपालन0505
कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी1515
उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी2020
कुल 100100
टेस्टबुक के सहायता से बनाया गया table

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती की तैयारी की रणनीति

UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026 उन छात्रों के लिए बेहतरीन मौका है जो कृषि पृष्ठभूमि से आते हैं। 1182 पद एक बड़ी संख्या है, और यदि आप अभी से अपनी तैयारी शुरू करते हैं, तो आपकी सफलता सुनिश्चित है।

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती की तैयारी के लिए आपको उत्तर प्रदेश के सामान्य ज्ञान, कृषि विज्ञान और कंप्यूटर विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

नवीनतम अपडेट और भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें। सरकारी सेवा में आने का यह अवसर अपने हाथ से न जाने दें।

Read also- SSC Results 2026 AP: Class 10 Results 2026 की अफवाहों पर खंडन, अभी निश्चित तिथि तय नहीं हुई

Read also- IIT Kanpur Bright Minds Scholarship 2022: टॉप 100 रैंकर्स को मिलेगी स्पेशल स्कॉलरशिप, पूरी फीस होगी माफ

Shivji Kumar

I am a student and also a bit of a thinker. I am a freelance journalist. I am fond of writing, I have been writing for the last 5 years.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment