HomeDharmaImportance of colors in Holi: होली में जाने रंग का असली महत्त्व,...

Importance of colors in Holi: होली में जाने रंग का असली महत्त्व, तो बताइए आप कौन से रंग लगाने वाले हैं?

Importance of colors in Holi: होली रंगों का त्योहार है, लेकिन ये रंग सिर्फ खेलने‑मस्ती के लिए नहीं होते. हर रंग का अपना सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक अर्थ होता है. आपको बता दूँ की होली में रंगों का असली महत्व केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना, प्रकृति के उल्लास और सामाजिक एकता का प्रतीक है। वैदिक रीती के अनुसार रंग हमारी मष्तिष्क, ऊर्जा, मन और व्यवहार पर कठोर प्रभाव डालते हैं. आइए जानें Importance of colors in Holi.

जाने Importance of colors in Holi

1. लाल रंग- ऊर्जा, शक्ति और प्रेम

शास्त्र के अनुसार लाल रंग भगवती को बहुत प्रिये है.  लाल रंग होली का सबसे आकर्षक रंग माना जाता है. यह प्यार, जुनून, ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है.

होली जैसे महान रंगो के त्यौहार में लाल रंग का महत्त्व शक्ति, साहस, प्रेम और उमंग होता है.
हिंदू परंपरा के अनुसार लाल रंग को मंगलकारीव शुभकारी माना जाता है.  इसलिए शादी‑समारोह और त्योहारों में इसका विशेष स्थान है.
होली में लाल रंग लगाने का अर्थ है, एक‑दूसरे के प्रति प्रेम, सम्मान और नई शुरुआत का संदेश देना.

2. पीला रंग- आनंद, शांति और ज्ञान

पीला रंग आध्यात्मिकता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. होली में पिले रंग को शुद्धिकरण, अच्छे स्वास्थ्य और ज्ञान कहा गया है।  यह भगवान कृष्ण और हल्दी से जुड़ा रंग है, जो शुभ माना जाता है.

होली में पीला रंग खुशी, सकारात्मकता और मानसिक शांति प्रदान करता है.
होली में पीला रंग लगाने का अर्थ है, सुख तथा सौभाग्य का आशीर्वाद देना.

3. हरा रंग — समृद्धि और नई शुरुआत

हरा रंग प्रकृति, संतुलन और विकास का प्रतीक है.

यह नई ऊर्जा, नई आशा और समृद्धि का संदेश देता है.
होली में हरा रंग लगाने का अर्थ माना जाता है कि आप रिश्तों में नई ताज़गी और अपनापन लाना चाहते हैं.

4. नीला रंग — साहस, स्थिरता और विश्वास

नीला रंग भगवान कृष्ण का प्रतिनिधित्व करता है.

यह धैर्य, आत्मविश्वास और स्थिर मन का संकेत है.
होली में नीला रंग सौहार्द और मजबूत रिश्तों का संदेश देता है.

5. गुलाबी रंग — प्रेम, करुणा और सौम्यता 

गुलाबी रंग कोमलता और अपनापन दर्शाता है.

यह मित्रता, मधुरता और सामंजस्य का प्रतीक है.
होली में गुलाबी रंग खेलना रिश्तों को मजबूत और दिलों को करीब लाता है.

6. सफेद रंग — शांति और पवित्रता

सफेद रंग पवित्रता और संतुलन का प्रतीक है.

होली में सफेद पहनकर खेलना एकता और प्रेम का संदेश देता है.
यह मन की शांति और सादगी को दर्शाता है.

होली के रंग सिर्फ बाहरी उत्सव नहीं, बल्कि मन के भावों के भी प्रतीक हैं.

लाल प्रेम‑ऊर्जा, पीला शुभता,
हरा विकास, नीला विश्वास,
गुलाबी अपनापन, और सफेद शांति का प्रतीक है.

Source link

Shivji Kumar
Shivji Kumarhttp://samvadshiv.com
I am India's last hungry child, with a pen and a computer in hand. If only that were true, I would be that Bharat.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments