Bharat

West Bengal Cabinet Expansion: बंगाल में सुवेंदु सरकार का विस्तार! 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ, कैबिनेट में अब 41 दिग्गज; देखें पूरी लिस्ट

West Bengal Cabinet Expansion
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक मोड़ आया है। राज्य में पहली बार बनी BJP Government in West Bengal ने अपने मंत्रिमंडल का सबसे बड़ा विस्तार कर दिया है।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली इस नई सरकार में आज कुल 35 नए चेहरों को शामिल किया गया है। जिसके बाद पूरी सुवेंदु कैबिनेट अब महा-आकार ले चुकी है।

Kolkata News Live Today के अनुसार, कोलकाता के लोक भवन में आयोजित एक भव्य और गरिमामयी समारोह में राज्यपाल आर. एन. रवि ने सभी नए विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस महा-विस्तार के बाद सुवेंदु अधिकारी सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या अब 41 पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि इस नए फेरबदल में किसे कैबिनेट का दर्जा मिला, किसे स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया और इसके पीछे बीजेपी की क्या रणनीतिक तैयारी है।

West Bengal Cabinet Expansion: सुवेंदु कैबिनेट का पूरा समीकरण में समझिए 41 का गणित

9 मई को जब सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब उनके साथ केवल 5 वरिष्ठ मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी। लेकिन शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और राज्य के हर कोने को प्रतिनिधित्व देने के लिए इस Suvendu Adhikari Cabinet Expansion को अंजाम दिया गया है।

मंत्रिमंडल का यह नया स्वरूप कुछ इस तरह तैयार किया गया है:

  • कैबिनेट मंत्री (Cabinet Ministers): मुख्यमंत्री समेत कुल 13 दिग्गज नेता कैबिनेट रैंक के मंत्री हैं।
  • राज्य मंत्री – स्वतंत्र प्रभार (MoS – Independent Charge): 3 युवा और रणनीतिक चेहरों को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।
  • राज्य मंत्री (Ministers of State): इसके अलावा 19 विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

कुल क्षमता: सुवेंदु सरकार में अब कुल 41 मंत्री हो चुके हैं। बता दें कि 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के नियमों के मुताबिक अधिकतम 44 मंत्री बनाए जा सकते हैं, यानी सरकार के पास अभी भी 3 सीटें खाली हैं।

West Bengal Cabinet Ministers List: प्रमुख नाम जिन्हें मिली जगह

West Bengal Cabinet Expansion में बीजेपी ने इस विस्तार में तजुर्बेकार दिग्गजों से लेकर युवा और जुझारू नेताओं के बीच बेहतरीन संतुलन बनाने की कोशिश की है।

West Bengal cabinet ministers portfolio allocation list

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का West Bengal Cabinet Expansion करने के साथ ही मंत्रियों के विभागों (Portfolio Allocation) की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गृह, वित्त और स्वास्थ्य जैसे सबसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। नीचे सुवेंदु अधिकारी सरकार (2026) की पूरी कैबिनेट और मंत्रियों के विभागों की सूची दी गई है।

मुख्यमंत्री और मुख्य कैबिनेट मंत्री (प्रमुख विभाग)

क्र.संमंत्री का नामआवंटित विभाग (Portfolios)
1.श्री सुवेंदु अधिकारी (मुख्यमंत्री)गृह एवं पर्वतीय मामले (Home and Hill Affairs)
स्वास्थ्य (Health)
कानून (Law)
वित्त (Finance)
2.श्री दिलीप घोषग्रामीण विकास (Rural Development)
पंचायत (Panchayats)
पशु संसाधन विकास (Animal Resources)
3.श्रीमती अग्निमित्रा पॉलमहिला एवं बाल विकास (Women and Child Development)
समाज कल्याण (Social Welfare)
4.श्री निशीथ प्रमाणिकउत्तर बंगाल विकास (North Bengal Development)
खेल और युवा कल्याण (Sports and Youth Welfare)
5.श्री अशोक कीर्तनियाखाद्य विभाग (Food Department)
6.श्री क्षुदीराम टुडूपिछड़ा वर्ग कल्याण और विकास (Backward Class Welfare)
जनजातीय विकास (Tribal Development)
अल्पसंख्यक मामले (Minority Affairs)

राज्य मंत्री – स्वतंत्र प्रभार (MoS – Independent Charge)

आज West Bengal Cabinet Expansion में कैबिनेट विस्तार में 3 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  1. श्रीमती मालती रावा रॉय
  2. डॉ. इंद्रनील खान
  3. श्री राजेश महातो

राज्य मंत्री (Ministers of State – MoS)

प्रशासनिक कार्यों में सहायता के लिए कुल 19 विधायकों को West Bengal Cabinet Expansion में राज्य मंत्री बनाया गया है:

  • श्री अशोक डिंडा (पूर्व क्रिकेटर)
  • श्री उमेश राय
  • श्री कौशिक चौधरी
  • श्रीमती कलिता माझी
  • श्रीमती मौमिता बिस्वास मिश्रा
  • श्रीमती गार्गी घोष दास
  • श्री दीपांकर जाना
  • श्रीमती पूर्णिमा चक्रवर्ती
  • श्री विशाल लामा
  • श्री हरिकृष्ण बेरा
  • श्री आनंदमय बर्मन
  • श्री शांतनु प्रमाणिक
  • श्री बिराज बिस्वास
  • श्री अमिय किस्कू
  • श्री जोएल मुर्मू
  • श्री भास्कर भट्टाचार्य
  • श्री दिवाकर घड़ामी
  • श्रीमती सुमाना सरकार
  • श्री नोदेर चंद बाउरी

कैबिनेट विस्तार में शामिल हुए अन्य नए कैबिनेट मंत्रियों जैसे स्वपन दासगुप्ता, अर्जुन सिंह और तपस रॉय के विस्तृत व्यक्तिगत विभागों के आधिकारिक आवंटन पत्र की फाइलें जैसे ही सचिवालय द्वारा पूर्णतः अपडेट की जाएंगी, सूची में विस्तार किया जाएगा।

Read also- New pole of Indian politics: क्या अब ‘हिंदू हितों’ को नजरअंदाज करना मुमकिन नहीं ?

इससे पहले 9 मई को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

प्रमुख राज्य मंत्री (Ministers of State)

West Bengal Cabinet Expansion में आज राज्य मंत्रियों की सूची में उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल के क्षेत्रों को कवर किया गया है।

इसमें पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा, सुमाना सरकार, पूर्णिमा चक्रवर्ती, उमेश राय, जोएल मुर्मू, आनंदमय बर्मन, कौशिक चौधरी, गार्गी दास घोष, भास्कर भट्टाचार्य और दिवाकर घड़ामी जैसे कुल 19 नाम शामिल हैं।

सरकार बनते ही शुरू हुआ Sarkari Yojana Launch 2026 का सिलसिला

इस बड़े कैबिनेट विस्तार के ठीक बाद पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली यह नई सरकार राज्य की जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

समिक भट्टाचार्य ने दो बड़ी योजनाओं की शुरुआत की आधिकारिक घोषणा की:

  • महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा: आज यानी 1 जून से पूरे पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा पूरी तरह से मुफ्त कर दी गई है।
  • अन्नपूर्णा योजना का शंखनाद: राज्य के गरीब परिवारों को राशन और वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली महत्वाकांक्षी ‘अन्नपूर्णा योजना’ को भी आज से पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है। सरकारी कर्मचारी और कार्यकर्ता जमीन पर उतर चुके हैं ताकि इसका लाभ सीधे असली लाभार्थियों तक पहुंचे।

दिल्ली में बनी थी इस महा-कैबिनेट की रणनीति

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार के पीछे बहुत गहरी चुनावी और प्रशासनिक रणनीति छिपी है। पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने नई दिल्ली का दौरा किया था।

वहां बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा) के साथ कई दौर की मैराथन बैठकें हुईं। जिसके बाद ही इन 35 नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।

पार्टी ने मतुआ समुदाय, राजबंशी, आदिवासी क्षेत्रों और शहरी व ग्रामीण बंगाल के बीच जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को बेहद बारीकी से साधा है। आने वाले समय में राज्य के विकास को एक नई गति दी जा सके।

पश्चिम बंगाल की राजनीति और नई कैबिनेट के विभागों (Portfolios) के बंटवारे से जुड़ी हर बड़ी खबर और Kolkata News Live Today के लिए हमारे पेज को फॉलो करना न भूलें!

Read also- Vidhan Sabha Election Results 2026 Update: बंगाल, असम, पुडुचेरी में बीजेपी की गर्जना, तमिलनाडु में विजय का उदय और केरल में वामपंथ की ढलान

😍
Love
😢
Sad
😮
Surprise
😉
Wink
Shivji Kumar

I am a student and also a bit of a thinker. I am a freelance journalist. I am fond of writing, I have been writing for the last 5 years.

Related

Commercial LPG Prices Hiked June 1

Commercial LPG Prices Hiked June 1: दुकानदारों को झटका! आज से बदल गए LPG सिलेंडर के दाम; जानें क्या है आपके शहर का नया रेट

PM Modi Mann Ki Baat Today

PM Modi Mann Ki Baat Today: ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में पीएम मोदी ने दी भीषण गर्मी से बचने की सलाह, जानें बड़ी बातें

Nepal Tour from Bihar

Nepal Tour from Bihar: भीषण गर्मी से राहत! बिहार से नेपाल जाने का सबसे सस्ता रास्ता; कम बजट में घूमें नेपाल के 10 बड़े पर्यटक स्थल

Inspector injured attack by drunk youth

Inspector injured attack by drunk youth: केरलम के कोच्चि में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला, ट्रैफिक इंस्पेक्टर उदयकुमार का हाथ टूटा; 5 सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

HP Panchayat Election Final Phase Polls

HP Panchayat Election Final Phase Polls Updates:बारिश के बीच तीसरे चरण में 11 बजे तक 41 फीसदी से अधिक मतदान, वोटरों में उत्साह

Jharkhand Minimum Wages 2026

Jharkhand Minimum Wages 2026: झारखंड में मजदूरों की बल्ले-बल्ले नई मजदूरी दरें घोषित, 1 अप्रैल 2026 से लागू पढ़े सभी जानकारी

Leave a comment