HomeWorldAttack on Trump News: व्हाइट हाउस डिनर इवेंट के दौरान गोलियां चलीं,...

Attack on Trump News: व्हाइट हाउस डिनर इवेंट के दौरान गोलियां चलीं, डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाला गिरफ्तार

Attack on Trump News: अमेरिका से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (White House Correspondents’ Dinner), जो अपनी भव्यता और पत्रकारिता के सम्मान के लिए जाना जाता है।

अचानक गोलियों की गड़गड़ाहट से दहल उठा। इस Attack on Trump News ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय की है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस कार्यक्रम में मौजूद थे। 

Donald Trump Assassination Attempt 2026 माना जा रहा है। आइए, इस पूरी घटनाक्रम, हमलावर की पहचान और इसके पीछे की कड़ियों को विस्तार से समझते हैं।

Attack on Trump News: जब जश्न बदला दहशत में

शनिवार की शाम, वॉशिंगटन हिल्टन होटल का बॉलरूम पत्रकारों, राजनेताओं और मशहूर हस्तियों से भरा हुआ था। हर साल की तरह यह आयोजन हंसी-मजाक और चर्चाओं के लिए तैयार था। 

लेकिन तभी, बॉलरूम के प्रवेश द्वार के ठीक बाहर स्क्रीनिंग एरिया में अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। Attack on Trump News की शुरुआत तब हुई जब सुरक्षा जांच चौकी (Security Checkpoint) पर एक संदिग्ध ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हॉल के भीतर “Get down!” और “Stay down!” की चीखें सुनाई देने लगीं। पत्रकार और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए। गनपाउडर की गंध पूरे इलाके में फैल गई थी, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।

कैसे हुआ डोनाल्ड ट्रंप का रेस्क्यू?

Attack on Trump News

जैसे ही पहली गोली चली, सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने बिजली की गति से काम किया। Attack on Trump News के बीच, एजेंटों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी कैबिनेट को घेर लिया। 

फिर उन्हें तुरंत कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित बाहर निकाला। यह दृश्य किसी फिल्म की तरह था, जहाँ भारी हथियारों से लैस कमांडो ने घेरा बना लिया था। Trump Shooting White House Dinner पर हुआ।

बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने खुद बताया कि वे वहां रुकना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण उन्हें वहां से जाना पड़ा।

उन्होंने बताया कि हमलावर ने सिक्योरिटी चेकपॉइंट को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की थी, लेकिन सीक्रेट सर्विस के मुस्तैद जवानों ने उसे वहीं “टेक डाउन” कर दिया।

हमलावर कौन है? संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी

Attack on Trump News
यह तस्वीर डोलांड ट्रंप के ऑफिशली अकाउंट से लिया गया है।

Attack on Trump News की सबसे बड़ी अपडेट यह है कि हमलावर अब पुलिस की हिरासत में है। एफबीआई (FBI) और सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध की पहचान कोल टॉमस एलन (Cole Tomas Allen) के रूप में की है।

31 वर्षीय यह शख्स कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला बताया जा रहा है। हमलावर के पास से कई हथियार बरामद हुए हैं। जांच एजेंसियां अब इस Attack on Trump News के पीछे के मकसद को खंगाल रही हैं। 

क्या यह एक “लोन वुल्फ” अटैक था या इसके पीछे कोई बड़ा षडयंत्र है, इसकी जांच जारी है। एफबीआई निदेशक ने जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास भी इस संदिग्ध से जुड़ी कोई छोटी से छोटी जानकारी हो, तो वे साझा करें।

इस घटना से दुनिया भर में लोग इंटरनेट पर Who is Cole Tomas Allen? सर्च कर रहा है। इसमें हमलावर का नाम सबसे ज्यादा सर्च हो रहा है।

सीक्रेट सर्विस का जवान घायल, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

इस भीषण Attack on Trump News के दौरान एक सीक्रेट सर्विस का अधिकारी भी गोलीबारी की चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। 

जिसने उसकी जान बचा ली। ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस अधिकारी की बहादुरी की प्रशंसा की और कहा कि वह अब ठीक है।

Attack on Trump News: ट्रंप का बयान और देश से अपील

घटना के कुछ घंटों बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सामने आकर अपनी बात रखी। उन्होंने हमलावर को “बहुत बीमार व्यक्ति” (Very sick person) और “ठग” करार दिया। ट्रंप ने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब हमारे गणतंत्र पर किसी हत्यारे ने हमला किया है।”

इस Attack on Trump News के बाद उन्होंने सभी अमेरिकियों से शांति बनाए रखने और मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि देश को अब सुरक्षा के ऐसे स्तर की जरूरत है जो पहले कभी नहीं देखी गई।

दुनिया भर में प्रतिक्रिया: हिंसा का कोई स्थान नहीं

जैसे ही Attack on Trump News की खबर फैली, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी निंदा शुरू हो गई। मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हुए राहत जताई कि ट्रंप और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “हिंसा कभी भी रास्ता नहीं हो सकती।”

भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। मोदी ने x पर लिखा है कि “यह जानकर राहत मिली कि प्रेसिडेंट ट्रंप, फर्स्ट लेडी और वाइस प्रेसिडेंट हाल ही में वाशिंगटन DC के एक होटल में हुई सिक्योरिटी घटना के बाद सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। मैं उनकी लगातार सुरक्षा और भलाई के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। डेमोक्रेसी में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी पूरी तरह से निंदा की जानी चाहिए।”

क्या यह 2024 के बटलर हमले की पुनरावृत्ति है?

सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इस Attack on Trump News की तुलना 2024 में पेन्सिलवेनिया के बटलर में हुए हमले से की जा रही है।

उस समय भी थॉमस क्रुक्स नामक युवक ने ट्रंप पर गोलियां चलाई थीं। जिसमें ट्रंप बाल-बाल बचे थे। बार-बार हो रहे ये हमले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों और स्वयं राष्ट्रपति की सुरक्षा पर गंभीर चिंता पैदा करते हैं।

घटना के बाद की स्थिति और जांच का दायरा

फिलहाल, वॉशिंगटन हिल्टन के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। Attack on Trump News के मद्देनजर व्हाइट हाउस की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। जांच एजेंसियां संदिग्ध कोल टॉमस एलन के सोशल मीडिया प्रोफाइल, उसके पिछले रिकॉर्ड और राजनीतिक झुकाव की गहराई से जांच कर रही हैं।

Read also- Kamenei Death Sonia Gandhi Criticism Modi: सोनिया बोलीं खामेनेई की हत्या पर दिल्ली की चुप्पी से हैरानी: यह तटस्थता नहीं, जिम्मेदारी से पीछे हटना

मेयर म्यूरियल बोउसर ने बताया कि संदिग्ध को मूल्यांकन के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उस पर हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में मामला चलाया जाएगा।

निष्कर्ष: लोकतंत्र पर हमला?

व्हाइट हाउस प्रेस डिनर जैसे गरिमामय कार्यक्रम में ऐसी घटना होना सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार जैसा है। Attack on Trump News हमें याद दिलाता है कि राजनीतिक ध्रुवीकरण किस हद तक हिंसक रूप ले सकता है।

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जांच एजेंसियां इस Attack on Trump News की पूरी सच्चाई सामने लाएंगी। फिलहाल, राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं और अपनी दिनचर्या में वापस लौट आए हैं।

लेकिन इस घटना ने सुरक्षा तंत्र को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है। Trump evacuated after gunshots in Washington इन्हें बचा लिया गया है। यह घटना Washington Hilton Hotel में हुआ है। इसपर FBI investigation on Trump attack कर रहा है।

Read also- Pilgrim Accident in Nepal: बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत, 7 घायल

Attack on Trump News घटना पर अभी तक का अपडेट 

हमलावर का बैकग्राउंड: “टीचर ऑफ द मंथ” से “हमलावर” तक

जांच में पता चला है कि कोल टॉमस एलन कोई साधारण अपराधी नहीं है। वह कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech) जैसी प्रतिष्ठित संस्था से 2017 का ग्रेजुएट है। हैरानी की बात यह है कि वह टोरेंस (Torrance) में एक प्राइवेट ट्यूटरिंग फर्म में टीचर था और उसे दिसंबर 2024 में “टीचर ऑफ द मंथ” चुना गया था। वह एक शौकिया वीडियो गेम डेवलपर भी है। एक शिक्षित और सफल पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति का इस तरह के हमले में शामिल होना जांच एजेंसियों को हैरान कर रहा है।

2. हथियारों का जखीरा और होटल कनेक्शन

पुलिस की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर के पास केवल एक बंदूक नहीं थी। वह एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकुओं से लैस था। सबसे बड़ी चूक यह सामने आई है कि वह उसी होटल (वॉशिंगटन हिल्टन) में एक ‘गेस्ट’ के रूप में ठहरा हुआ था। इसी वजह से वह भारी हथियारों के साथ सुरक्षा की पहली लेयर को पार करने में कामयाब रहा। उसने शॉटगन को एक बैग में छिपाकर असेंबल किया था।

3. कबूलनामा: निशाना केवल ट्रंप नहीं थे?

CBS न्यूज़ की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में एलन ने स्वीकार किया है कि उसका इरादा केवल राष्ट्रपति ट्रंप को नहीं, बल्कि “ट्रंप प्रशासन के बड़े अधिकारियों” (Trump Administration Officials) को निशाना बनाना था। वह किसी खास व्यक्ति के बजाय पूरी कैबिनेट को नुकसान पहुँचाना चाहता था।

4. कोर्ट की कार्यवाही (Arraignment)

यूएस अटॉर्नी जीनिन पिरो (Jeanine Pirro) ने घोषणा की है कि कोल एलन पर सोमवार को फेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा शुरू होगा। उस पर फिलहाल ‘हिंसक अपराध के दौरान हथियार का उपयोग’ और ‘फेडरल ऑफिसर पर जानलेवा हमले’ की धाराएं लगाई गई हैं। जांच आगे बढ़ने पर और भी गंभीर धाराएं जुड़ सकती हैं।

5. सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा पर सवाल

खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने बाद में कहा कि जिस होटल में यह डिनर हो रहा था, वह “विशेष रूप से सुरक्षित इमारत नहीं थी” (not a particularly secure building)। इस बयान के बाद अब व्हाइट हाउस के कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

डिस्क्लेमर: यह लेख उपलब्ध न्यूज़ लिंक्स और वर्तमान जानकारी के आधार पर लिखा किया गया है। जांच के साथ तथ्यों में बदलाव संभव है।

Shivji Kumar
Shivji Kumarhttp://samvadshiv.com
I am a student and also a bit of a thinker. I am a freelance journalist. I am fond of writing, I have been writing for the last 5 years.
RELATED

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT

POPULAR