HomeSportsSelection committee member Aleem Dar resigns, अलीम दार ने कोच पर लगाए...

Selection committee member Aleem Dar resigns, अलीम दार ने कोच पर लगाए गंभीर आरोप

 Selection committee member Aleem Dar resigns: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम सुपर-8 से बाहर हो गई. सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाने के कारण पीसीबी सिलेक्शन कमिटी के सदस्य अलीम दार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा अलीम दार ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर कुछ गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

ईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई. टूर्नामेंट में टीम के निराशाजनक प्रदार्शन के कारण अब चयन समिति के सदस्य अलीम दार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

 पीसीबी के जानकार सूत्रों ने बताया, ‘‘आईसीसी की एलीट पेनल के पूर्व अंपायर दार ने इस्तीफा दे दिया है जिसे अभी स्वीकार नहीं किया गया है.’’ दार और पूर्व टेस्ट खिलाड़ी असद शफीक और आकिब जावेद चयन समिति के सदस्य हैं.

Selection committee member Aleem Dar resigns: माइक हेसन के अनधिकृत दखल से खफा थे

दार के करीबी सूत्र ने बताया कि Aleem Dar resigns दिया क्योंकि चयन मामलों में वह मुख्य कोच माइक हेसन के अनधिकृत दखल से खफा थे. सूत्र ने कहा, ‘‘अलीम इस बात से बेहद खफा थे कि टी20 विश्व कप में बाबर आजम और शादाब खान को जगह दिये जाने का उन्होंने विरोध किया था, क्योंकि दोनों का प्रदार्शन खराब था लेकिन हेसन उन्हें लेने के लिये अड़े रहे.’’ उन्होंने कहा कि दार यह देखकर हैरान थे कि कप्तान सलमान आगा या किसी चयनकर्ता ने इसका विरोध भी नहीं किया. पाकिस्तान सुपर आठ चरण से ही बाहर हो गया था.

खिलाड़ियों पर जुर्माने की बात भी आई है सामने 

बता दें कि पाकिस्तान के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद खिलाड़ियों पर जुर्माने की बात भी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने निराशाजनक प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों पर 50-50 रुपए जुर्नामा लगाने की बात सामने आई है. इस खबर के बाहर आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम बहुत ही ज्यादा फजीहत हुई है. हालांकि, आधिकारिक रूप से जुर्माने की बात सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- PCB Fines Pakistan Players PKR 50 Lakh: मोहम्मद आमिर की PCB पर तीखी टिप्पणी, चेयरमैन मोहसिन नकवी को भी दी चेतावनी

बाबर आजम पर उठ रहे हैं सवाल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के निराशाजनक प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. पूरे टूर्नामेंट में बाबर की बल्लेबाजी टीम के लिए मुसीबत बनी. ऐसे में यह कहा जा रहा है कि टी20 टीम से बाबर की छुट्टी तय है. इसके अलावा ऑलराउंडर शादाब खान भी निशाना साधा जा रहा है.

Shivji Kumar
Shivji Kumarhttp://samvadshiv.com
I am a student and also a bit of a thinker. I am a freelance journalist. I am fond of writing, I have been writing for the last 5 years.
RELATED ARTICLES

Recent

Popular